बरौनी में गोली मारकर अधेड़ की हत्या
बरौनी के फुलबडिय़ा थाना क्षेत्र के शोकहारा पंचायत दो तिवारी टोला निवासी 55 वर्षीय मनोज तिवारी उर्फ रंधा तिवारी की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे पड़ोस के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बेगूसराय। बरौनी के फुलबडिय़ा थाना क्षेत्र के शोकहारा पंचायत दो तिवारी टोला निवासी 55 वर्षीय मनोज तिवारी उर्फ रंधा तिवारी की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे पड़ोस के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि मनोज चाय की पत्ती खरीदने कोलबोर्ड रोड जा रहे थे। तभी खरंजा रोड से पहले आरती देवी और गोविंद पांडेय ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों ने पिस्तौल से मनोज पर गोलियां चला दी। मनोज के शरीर में दो गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। मनोज की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर पड़ोसी आरती देवी, गोविंदा पांडेय, रामविजय पांडेय, ज्ञांति देवी, सिकंदर तिवारी, छोटू मियां व विक्की पांडेय के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।