Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : निपनियां में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षात्म

By Edited By: Published: Sun, 22 Feb 2015 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 07:26 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : निपनियां में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह ने की। जबकि संचालन प्रेम कुमार झा ने किया। बैठक में महामंत्री विनय कुमार मिश्र द्वारा विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के तहत जुड़े सदस्यों के बारे में जानकारी ली गई। समीक्षा के बाद पता चला कि अभी तक लगभग पांच हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि बरौनी नगर मंडल में सभी कार्यकर्तागण संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। इसे और भी गति देने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को गांवों में टोली बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इस मौके पर तेघड़ा विधानसभा सदस्यता प्रभारी कृष्णनंदन सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार सिंह, डा. जर्मन सिंह, किरण मेहता, अर्जुन पोद्दार, गोपाल चौधरी, नीरज कुमार उर्फ बाबू भाय, नवीन कुमार पप्पु, ललन कुमार सिंह, शिवनंदन सिंह, विनय कुमार सिंह, हीरा पोद्दार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.