डंडारी के कटहरी में भाकपा का अंचल सम्मेलन संपन्न
बलिया (बेगूसराय) : डंडारी प्रखंड के कटहरी गांव में भाकपा का सातवां अंचल सम्मेलन रामउदगार पासवान, मनो
By Edited By: Published: Sun, 22 Feb 2015 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 07:26 PM (IST)
बलिया (बेगूसराय) : डंडारी प्रखंड के कटहरी गांव में भाकपा का सातवां अंचल सम्मेलन रामउदगार पासवान, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र साह की संयुक्त अध्यक्षा में संपन्न हुई। इसका उद्घाटन जिला सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र सहनी, झंडोत्तोलन राजकिशोर सिंह ने किया। इसके बाद सांगठनिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 19 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन किया गया। जिला सम्मेलन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पुन: अंचल मंत्री जय प्रकाश मंडल को बनाया गया। सात सदस्यीय कमेटी में रामराज सिंह, मनोज सिंह, तनवीर अहमद देवेंद्र महतो, पंकज कुमार को शामिल किया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में संजीव कुमार एवं सूर्यकांत पासवान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें