Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सूत्र, बलिया (बेगूसराय) : भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. इंदु मिश्रा के नेतृत्व में बलिय

By Edited By: Published: Wed, 11 Feb 2015 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 11 Feb 2015 02:14 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सूत्र, बलिया (बेगूसराय) : भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. इंदु मिश्रा के नेतृत्व में बलिया बाजार के विभिन्न मोहल्लों में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। गली-गली से महिलाएं निकलकर करीब सात सौ सदस्य बने। जिलाध्यक्ष डा. इंदु मिश्रा ने क्षेत्र के जनजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बिहार के वर्तमान हालात को देखते हुए जंगल राज- 2 की वापसी को रोकने के लिए भाजपा का साथ देने का आह्वान किया। अभियान के दौरान बलिया नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू देवी, सुषमा देवी, रामदाय देवी, राजकुमारी देवी, धनेश्वरी देवी, सुनीता देवी, वरीय नेता सुरेंद्र विवेक, अमर कुमार सिंह आदि साथ चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.