युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष बने शहीद इकबाल
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : कमजोर वर्ग गरीबों एवं मजदूरों की लड़ाई में सहयोग करने वाले ही युवा शक्ति क
साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : कमजोर वर्ग गरीबों एवं मजदूरों की लड़ाई में सहयोग करने वाले ही युवा शक्ति के सदस्य बन सकते हैं। यह बातें शनिवार को एजाज एहमद चांद मेमोरियल अहमदगंज बखड्डा के प्रांगण में युवा शक्ति कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कही। उन्होंने इस अवसर पर शाहिद इकबाल अतहर को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर समाज की कठिनाईयों को दूर भगाने का पाठ पठाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जन कल्याण में समर्पित भावना से कार्य करने को कहा। वे युवा शक्ति को मजबूत करने हेतु युवाओं को संलग्न होकर राष्ट्र सेवा करने में योगदान करने को कहा। मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार, जिलाध्यक्ष खगड़िया चंदन कुमार सिंह, रविकांत सिंह, संतोष उमंग, किरणदेव पटेल, शंभू सिंह, , सुबोध ठाकुर, फतह उज्जमा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।