भाजपा पर जमकर साधा निशाना : सांसद
बेगूसराय सदर : भाजपा इबोला बीमारी की तरह है। जिसका इलाज महागठबंधन ही कर सकती है। देश के सभी राजनीतिक
बेगूसराय सदर : भाजपा इबोला बीमारी की तरह है। जिसका इलाज महागठबंधन ही कर सकती है। देश के सभी राजनीतिक दलों ने जब देखा कि भाजपा देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है, तब महागठबंधन करनी सबों की मजबूरी हो गई। उक्त बातें जदूय के राज्यसभा सांसद अली अनवर ने रविवार को जिला जदयू कार्यालय में आयोजित जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक भी ऐसा नेता नहीं जिसे वह आगे कर के जनता का विश्वास जीत सके। वह हमेशा उधार के नेताओं पर सियासत करती रही है। जिस भाजपा के नेता डा. भीमराव अम्बेडकर और कर्पूरी ठाकुर को कोसते नहीं थकते थे। आज उसी भाजपा के नेता डा. अम्बेडकर और कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श बताकर दलितों को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। बोले, भाजपा उस पार्टी का नाम है जो अफवाहों पर निर्भर करती है। भाजपा का एक वर्ग गोडसे को अपना आदर्श बताता है तो दूसरा वर्ग गांधी को, एक वर्ग मुसलमानों को दुश्मन बताता है तो दूसरी तरफ मुसलमानों को लुभाने के लिए। प्रधानमंत्री तरह-तरह की योजनाओं को बनाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक देश में जितनी भी सरकारें बनी हैं। उसने अध्यादेश लाने में देश की जनता को ध्यान में रखा है। परंतु, मोदी सरकार ने सात माह में आठ अध्यादेश पारित करवा दिये। जिसमें सबसे खतरनाक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश है। इस नये कानून के अनुसार सरकार जिसकी जमीन जहां से चाहेगी वहां से कब्जा कर सकेगी। यह नियम पूरी तरह राजतंत्र को दर्शाता है। सांसद ने आगामी 24 जनवरी को पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को एतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविनय सिंह ने की। बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव प्रो. आलोक वर्द्धन, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गणेश राम चन्द्रवंशी, अवधेश कुमार निषाद, रामाशीष सहनी, मुखिया गालिब शाहीन, राजेश कुमार, राजीव कुमार, अरविंद पटेल, नरेंद्र लाल राय आदि मौजूद थे।