Move to Jagran APP

25 करोड़ से होगा कटाव निरोधी कार्य

संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय) : विकास वही कर सकता है, जिसने विकास किया है। केंद्र की भाजपा सरकार ब

By Edited By: Published: Mon, 12 Jan 2015 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2015 11:18 AM (IST)
25 करोड़ से होगा कटाव निरोधी कार्य

संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय) : विकास वही कर सकता है, जिसने विकास किया है। केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। और उनके नेतागण घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। बिहार का सर्वागीण विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव होगा। यह बातें सिहमा में रविवार को गंगा नदी में हो रहे कटाव स्थल का निरीक्षण उपरांत मध्य विद्यालय सिहमा दियारा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कही। कहा, मटिहानी प्रखंड के गंगा किनारे स्थित किसी भी गांव को कटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर 25 करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य करने की स्वीकृति भी दे दी गई है जो रामदीरी से खोरमपुर तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर की दूरी में किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इधर चार-पांच वर्षो से गंगा नदी अपने बाएं ओर कटाव कर रही है। सिहमा में भीषण कटाव हुआ। इसके लिए विभागीय स्तर पर कटाव निरोधी कार्य कर रोका गया है। उन्होंने कहा कि कटाव के लिए गंगा में जाम हो रहे गाद मुख्य समस्या है। गाद को साफ करके ही कटाव का स्थायी निराकरण किया जा सकता है। इस अवसर पर मंत्री ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए उक्त विद्यालय को प्लस टू तक अपग्रेड करने का आश्वासन दिया। सभा को क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह धनकु, मेयर संजय सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

मौके पर प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। वहीं नियोजित शिक्षक संघ के जिला संयोजक मनीष कुमार रौशन ने मंत्री को मांग पत्र समर्पित किया। दूसरी ओर गोरगामा मुखिया पति शंकर सिंह के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह, अभय कुमार सिंह ने गोरगामा पंचायत की ओर से शॉल बुके भेंट कर गोरगामा आने का आग्रह किया। समारोह की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, संचालक, शिक्षक राजेश कुमार, स्वागत भाषण सिहमा पैक्स अध्यक्ष फुलेना सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया। मौके पर झुन्ना सिंह, पूर्व सरपंच रामभूषण सिंह, पंसस परितोष कुमार, उप सरपंच संजय सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.