दो हत्याभिुयक्त ने किया अदालत में आत्म समर्पण
जासं, बेगूसराय : हत्या के एक मामले में आत्मसमर्पण करने आये दो आरोपितों को सीजेएम सुमन कुमार सिंह ने
जासं, बेगूसराय : हत्या के एक मामले में आत्मसमर्पण करने आये दो आरोपितों को सीजेएम सुमन कुमार सिंह ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बरौनी थाना कांड संख्या 247/14 के अभियुक्त इसी थाना क्षेत्र के सिमरिया सिसबन्नी निवासी राजा पासवान एवं कुंदन पासवान ने शुक्रवार को सीजेएम सुमन कुमार सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण अपने अधिवक्ता के माध्यम से किया। इनके खिलाफ ग्रामीण राममूर्ति पासवान की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है। यह घटना बीते 24 मई 2014 की रात्रि 11 बजे में घटी थी। घटना के मुतल्लिक मृतक की पत्नी राम दुलारी देवी की शिकायत पर बरौनी थाना कांड संख्या 24714 भादवि की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया था। आत्मसमर्पण किये दोनों अभियुक्त प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं।