ट्रेन की चपेट में आने से लाइब्रेरियन की मौत
संवाद सूत्र, तेघड़ा : शुक्रवार की दोपहर तेघड़ा रेलवे स्टेशन से पश्चिम 15 नवंबर गुमटी के समीप ट्रेन से
संवाद सूत्र, तेघड़ा : शुक्रवार की दोपहर तेघड़ा रेलवे स्टेशन से पश्चिम 15 नवंबर गुमटी के समीप ट्रेन से गिरने से विष्णुदेव नारायण उच्च विद्यालय तेयाय के लाइब्रेरियन श्याम किशोर चौधरी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लाइब्रेरियन श्याम किशोर चौधरी रोजाना की तरह लहेरियासराय से ट्रेन से विद्यालय आ रहे थे। इसी क्रम में वे वैशाली ट्रेन से गुमटी नंबर 15 के समीप गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गये। सूचना उपरांत बरौनी जीआरपी पुलिस व तेयाय थाना प्रभारी मृत्युंजय झा सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया। इधर लाइब्रेरियन स्व. चौधरी की मौत के बाद छात्रों एवं शिक्षकों में शोक व्याप्त है। बताते चलें कि मृतक श्याम किशोर चौधरी 25 नवंबर को विष्णुदेव नारायण उच्च विद्यालय तेयाय में पदस्थापित हुए थे। वे दरभंगा जिले के लेहेरियासराय स्थित बदारपुर के निवासी थे। गुरुवार को वे रोजाना की भांति लहेरियासराय से विद्यालय आ रहे थे। मौके पर मुखिया प्रणव भारती, बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सुधाकर राय, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष रामारमण, शिक्षक ब्रजकिशोर सिंह, अवधेश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी।