Move to Jagran APP

दिलीप सचिव व जयनारायण बने अध्यक्ष

खोदावंदपुर : प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव राज्य पर्यवेक्षक सुभाष कुमार सिंह के उपस्थिति में ग

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 06:29 PM (IST)
दिलीप सचिव व जयनारायण बने अध्यक्ष

खोदावंदपुर : प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव राज्य पर्यवेक्षक सुभाष कुमार सिंह के उपस्थिति में गुरुवार को परियोजना बालिका इंटर विद्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जयनारायण महतो अध्यक्ष जबकि दिलीप कुमार राय प्रखंड सचिव नियुक्त किए गए। इसके अलावा ब्रह्मादेव पंडित व सुधा कुमारी उपाध्यक्ष, श्याम बिहारी सहनी कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार राज्य पार्षद, न्यूटन प्रसाद वर्मा, अवधेश कुमार कौशल, मनोज कुमार, जिला पार्षद, विरजू पासवान, डा. मुरारी झा, विनय कुमार, अजय कुमार मंडल, अरुण कुमार अनुमंडल कार्यसमिति पद पर रामनारायण महतो, प्रखंड कार्यसमिति में राम विनोद पासवान, रामदहिन महतो, रामराजी यादव, निर्वाचित हुए। इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी पवन कुमार महतो, शशि रंजन कुमार, जिला पर्यवेक्षक कामेश्वर झा मौजूद थे। सर्वसम्मति से चुनाव पर जिला सचिव सुधाकर राय, पूर्व सचिव गणेश सिंह, डा. भगवान प्रसाद सिन्हा एवं प्रखंड के शिक्षकों को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.