अशोक सहनी गिरफ्तार
साहेबपुर कमाल : हत्याकांड के आरोपी अशोक सहनी को बुधवार की रात्रि उसके समस्तीपुर के फतेहपुर स्थित आवा
साहेबपुर कमाल : हत्याकांड के आरोपी अशोक सहनी को बुधवार की रात्रि उसके समस्तीपुर के फतेहपुर स्थित आवास से साहेबपुर कमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने दी।
कांग्रेस की बैठक
साहेबपुर कमाल : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय हेतु थाना के निकट स्थित जमीन पर छह दिसंबर को भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह आयोजित करने पर विचार किया गया। मौके पर भूपेंद्र यादव, रामजी सिंह, कुमार पुरुषोत्तम, आनंदी सिंह, रामबालक साह, सुभाष ठाकुर, चंद्र किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।
राजद नेत्री के निधन पर शोक
साहेबपुर कमाल : राजद नेत्री व रोगी कल्याण समिति की सदस्या सनहा पूर्वी पंचायत के परोरा निवासी निर्मला देवी की लंबी बीमारी के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के उपरांत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रमुख सीताराम सहनी ने की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर विधायक श्रीनारायण यादव, मो. मुआज्जम, लक्ष्मण यादव, संजय कुमार, पप्पु कुमार, अश्रि्वनी कौशिक, मनोज कुमार, कृष्ण मोहन वर्मा, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह, उपप्रमुख वीरेंद्र यादव, ललन यादव आदि मौजूद थे।