प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव
छौड़ाही : माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन वर्षीय संगठनात्मक प्रखंड स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में ब
छौड़ाही : माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन वर्षीय संगठनात्मक प्रखंड स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में बुधवार को संपन्न हुआ । चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी शशि कुमार झा ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना में राधा भुवनेश्वरी उच्च विद्यालय अमारी के शिक्षक गंगा प्रसाद यादव प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह, सचिव शिव कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्य नारायण यादव, सुनील ठाकुर, संतोष कुमार को चुना गया है। वहीं जयकृष्ण महतो राज्य परिषद सदस्य, मृगेंद्र कुमार एवं सुनील कुमार जिला परिषद सदस्य एवं अनीता कुमारी, अनिल कुमार, अब्दुल बदूद काशमी, नाथो शर्मा, अनुमंडल परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। पर्यवेक्षक दिवाकर सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। मौके पर अनुमंडल सचिव, सुनील महतो आदि मौजूद थे।