कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 27 को बेगूसराय में
- सदस्यता अभियान में लेंगे भाग बेगूसराय ग्रामीण : स्थानीय कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 10:00 AM (IST)
- सदस्यता अभियान में लेंगे भाग
बेगूसराय ग्रामीण : स्थानीय कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंगलवार को जिला सदस्यता प्रभारी अनुपम कुमार अन्नु ने पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कहा, 27 नवंबर को सदस्यता अभियान में भाग लेने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी बेगूसराय पहुंचेंगे। मौके पर विधान पार्षद मदन मोहन झा एवं बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण भी मौजूद रहेंगे।
अन्नू ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात भी कही।
मौके पर ब्रजकिशोर सिंह, अर्जुन प्रसाद सिंह, एनएसवाइ जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, रवींद्र सिंह, अभय कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें