विदेशी सैलानी पहुंचे सिमरियाधाम
संवाद सूत्र, बीहट : कल-कल, छल-छल करती गंगा की लहरों पर सवार होकर आरबी बंगाल (जहाज) से 45 विदेशी सैल
संवाद सूत्र, बीहट : कल-कल, छल-छल करती गंगा की लहरों पर सवार होकर आरबी बंगाल (जहाज) से 45 विदेशी सैलानी मुंगेर होते हुए मंगलवार की दोपहर बाद सिमरिया गंगाधाम पहुंचे। जहाज पर आठ जर्मनी के एवं 37 स्वीटजरलैंड के सैलानी सवार हैं।
विदेशी सैलानियों ने सिमरिया गंगा किनारे अवस्थित दुकानों का भ्रमण कर खरीदारी भी की। साथ ही मंदिरों का भी दर्शन किया।
विदेशी सैलानी मिलर मौकथ, वाइस, डा. मौक्थ, पेरकडूस ने बताया कि सिमरिया आकर बहुत अच्छा लगा। यह आध्यात्मिक भूमि है।
टीम लीडर सुमित भट्टाचार्य एवं बिहार टूरिज्म मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि सभी विदेशी सैलानी मुंगेर से गंगा नदी के रास्ते सिमरिया तट आए। यहां से सड़क मार्ग के द्वारा बोधगया, नालंदा होते हुए वाराणसी जाएंगे।