जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित
बेगूसराय सदर : जिला ताइक्वांडो संघ बेगूसराय द्वारा रविवार को जिला स्तरीय प्रथम इंटर क्लब प्राइज मनी
बेगूसराय सदर : जिला ताइक्वांडो संघ बेगूसराय द्वारा रविवार को जिला स्तरीय प्रथम इंटर क्लब प्राइज मनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कल्याण केंद्र के सचिव फुलेना रजक एवं बिहार ताइक्वांडों संघ के संयुक्त सचिव नन्दु कुमार ने संयुक्त रुप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कल्याण केंद्र के सचिव फुलेना रजक ने कहा कि ताइक्वांडो न सिर्फ हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। बल्कि, अपना और दूसरों की रक्षा में भी काफी मददगार साबित होता है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो संघ को कल्याण केंद्र हमेशा से भरपूर सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। वहीं, संघ के संयुक्त नन्दु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कल्याण केंद्र ताइक्वांडो एकेडमी, बरौनी ताइक्वांडो क्लब, बलिया ताइक्वांडो क्लब, बछवाड़ा ताइक्वांडो क्लब, जीएम बरौनी, रायल बिहार नींगा, संत पाल बेगूसराय एवं संत जूड्स बरौनी के कुल 108 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मौके पर तकनीकी पदाधिकारी अनिल कुमार तांती, मणिकांत कुमार, जयशंकर चौधरी, चौधरी जीशान, रवि कुमार साह, कोच श्याम कुमार राज, मो. फुरकान, राज कुमार सहनी, मो. कैसर रियाज व महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।