Move to Jagran APP

हर व्यक्ति में होता है कुछ खास : डीएम

बेगूसराय सदर : हर व्यक्ति में कुछ खास होता है, बस उसे अपनी विशेषता को पहचानने की आवश्यकता है। उक्त ब

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 01:05 AM (IST)
हर व्यक्ति में होता है कुछ खास : डीएम

बेगूसराय सदर : हर व्यक्ति में कुछ खास होता है, बस उसे अपनी विशेषता को पहचानने की आवश्यकता है। उक्त बातें डीएम सीमा त्रिपाठी ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने जीवन के लिए मौसम और जलवायु परिवर्तन की जानकारी को अति आवश्यक बताते हुए सजग रहने की बात कही। वहीं, डीएम ने जलवायु और पर्यावरण पर आधारित चित्र दीर्घा का उद्घाटन किया। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रतीश कुमार झा ने शांति निकेतन के हवाले से बच्चों को अपने जीवन में विषय ज्ञान के साथ-साथ पर्यावरण एवं वृक्षारोपण की सलाह दी। वहीं, नगर निगम के मेयर संजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को जीवन में अपनाने की सलाह दी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा. एके सिंह ने बताया कि 23 से 25 तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है। जिसमें 120 छात्र एवं 21 छात्राएं भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में विज्ञान की नयी-नयी तकनीक द्वारा विज्ञान के प्रति नयी समझ एवं सोच पैदा करना के उद्देश्य से इस का आयोजन किया गया है। बोले, प्रतिभागियों द्वारा मौसम एवं जलवायु परिवर्तन के कारण कैसे पर्यावरणीय प्रभाव उत्पन्न होता है उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जबकि अष्टम के छात्र मास्टर सौरभ कुमार द्वारा बेगूसराय क्षेत्र में पाये जाने वाले कुश घास पर स्थानीय औधोगिक इकाईयों से उत्सर्जित हानिकारक कचड़े, गैस के कुप्रभाव पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने बताया कि समन्वयक के रुप में नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग द्वारा टीएन शर्मा को नियुक्त किया गया है। जबकि निर्णायक के रुप में मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय के कृषि वैज्ञानिक डा. एसबी सिंह व एसके महिला कालेज के डा. एनके गुप्ता भाग ले रहे हैं। उप प्राचार्य एम मिश्रा, राम मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.