अपहृत छात्रा समस्तीपुर से बरामद
संवाद सूत्र, बलिया : थाना क्षेत्र के पोखड़िया गांव से तीन दिन पूर्व बड़ी बलिया उच्च विद्यालय की अष्ट
संवाद सूत्र, बलिया : थाना क्षेत्र के पोखड़िया गांव से तीन दिन पूर्व बड़ी बलिया उच्च विद्यालय की अष्टम की छात्रा अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया। अपहृत छात्रा को समस्तीपुर न्यायालय के बाहर बरामद किया गया। साथ ही उक्त मामले में रौशन कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, रामकली देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान बलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार आशीष ने दी।
उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व अपहृत 14 वर्षीय छात्रा की मां ने अपनी पुत्री के अपहरण होने की बात कहकर छह लोगों पर आरोप लगाया था। मामले के तीन आरोपी अभियुक्त रौशन कुमार, राजेश कुमार, रामकली देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इधर अनुमंडल क्षेत्र के तीनों थाना बलिया, साहेबपुर कमाल, डंडारी थाना क्षेत्र के समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमें दस अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई। बलिया के सदानंदपुर से बालाचक स्कूल के मारपीट करने के आरोपी दिनेश यादव, बरबीघी से वारंटी मुसो महतो, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर से हत्या के आरोपी केशो महतो, जीतन महतो, रामखेलावन महतो तथा डंडारी थाना क्षेत्र से मारपीट व दो मामले के वारंटी को गिरफ्तार किया एवं सुधरण में एक कुर्की जब्ती मामले का निष्पादन किया। बलिया पोखड़िया से अपहृत बरामद छात्रा को मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय भेजा गया है। साथ ही न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। इस अभियान में इंस्पेक्टर मो. कलामुद्दीन, बलिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष मनोज महतो शामिल थे।