चुस्त दुरुस्त दिखी सुरक्षा व्यवस्था
बेगूसराय : जदयू के संपर्क यात्रा पर निकले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय आगमन पर
By Edited By: Published: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)
बेगूसराय : जदयू के संपर्क यात्रा पर निकले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयुर्वेदिक कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के बेगूसराय आगमन को लेकर बछवाड़ा से लेकर लाखो तक जगह-जगह पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी। कार्यक्रम पंडाल में प्रवेश से पूर्व लोगों का मेटल डिटेक्टर से जांच किया जा रहा था। वहीं दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी सिविल ड्रेस में जहां- तहां घूमते नजर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें