25 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
संवाद सूत्र, बीहट : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) बेगूसराय जिला उप समिति एवं बरौनी थर्मल प
By Edited By: Published: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)
संवाद सूत्र, बीहट : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) बेगूसराय जिला उप समिति एवं बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन बरौनी थर्मल में कार्यरत मजदूरों के सवाल पर लगातार संघर्ष करती आ रही है। उक्त बातें एटक के जिला उपसमिति सदस्य प्रह्लाद सिंह ने कही। कहा, विगत 14 अक्टूबर को हरजी कंपनी के द्वारा बिना कारण बताए तीन मजदूरों की छंटनी कर दी गयी थी। छटनीग्रस्त मजदूरों को कार्य पर वापस लेने को लेकर भेल के पदाधिकारी एवं थर्मल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद अब तक मजदूरों को काम पर वापस नहीं लिया गया है। इसलिए एटक द्वारा आगामी 25 नवंबर को थर्मल के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें