पुस्तकालय कमेटी की बैठक
मटिहानी : विप्लवी पुस्तकालय गोदरगांवा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पुस्तकालय के अ
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 10:10 AM (IST)
मटिहानी : विप्लवी पुस्तकालय गोदरगांवा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह ने की। बैठक की जानकारी देते हुए पुस्तकालय सचिव आनंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का टैलेंट सर्च टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 11 जनवरी 2015 को छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी। चयनित छात्रों को पुस्तकालय के वार्षिकोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को साहित्य प्रेमी चेतना त्रिपाठी सिंह मटिहानी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने पुस्तकालय का अवलोकन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें