राज्य सरकार नहीं ले पा रही केन्द्र सरकार की मदद
खजौली (मधुबनी),संस: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 40 लाख रूपये की लागत से प्रखंड में प
खजौली (मधुबनी),संस: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 40 लाख रूपये की लागत से प्रखंड में पूर्ण की गई सात योजनाओं का उद्घाटन विधायक अरूण शकर प्रसाद ने शुक्रवार को किया। इस अवसर उन्होने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार काफ धीमी है। खासकर जब से भाजपा सरकार से अलग हुई है विकास लगभग ठप सा पड़ गया है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अफ सरशाही व भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों को लूट की खुली छूट है। कहा कि बिहार की विकास को गति देने हेतु यहा भाजपा की मजबूत सरकार आवष्यक है। राच्य सरकार अपनी सुस्ती व संवेदनहीनता के कारण केन्द्र सरकार से मिलने वाली मदद नहीं ले पा रही है। मनरेगा का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि इस योजना में राच्य सरकार अपनी राच्याष भी अब तक खर्च नहीं कर पाई है। ससमय देय राषि की उपयोगिता नहीं देती जिस कारण उन्हें राषि मिलने में विलंब होती है। कहा कि बिहार में हुआ गठबंधन अवसरवादी व बेमेल है। यह मात्र सत्ता के लिए हुआ है। विकास से इसका कोई लेना देना नहीं है। विधायक द्वारा उद्घाटित योजनाओं में महुआ कुट्टी पोखर तालाब घाट का निर्माण, लक्ष्मीपुर में मिथिलेष साह के घर से सामुदायिक भवन तक पीसीसी सड़क का निर्माण, दतुआर में पीएमजीएसवाई सड़क से अरविन्द सिंह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, ठेंगहा मैदान पर कला मंच का निर्माण, रसीदपुर में वाचस्पति झा घर के निकट पीसीसी सड़क का निर्माण आदि शामिल है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शभूनाथ ठाकुर, प्रतिनिधि हरिषचन्द्र शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार भारती, पंसस षिव कुमार यादव, मुखिया राम कुमारी देवी, सुभाष चन्द्र कुंवर, किषोरी शरण यादव, अरविन्द कुमार सिंह आदि मौजूद थे।