Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व दीपावली संपन्न

बच्चों ने पटाखों का जमकर लुत्फ उठाया जेएनएन, बेगूसराय : प्रकाश का पर्व दीपावली शांति व सौहार्दपूर

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)
प्रकाश पर्व दीपावली संपन्न

बच्चों ने पटाखों का जमकर लुत्फ उठाया

loksabha election banner

जेएनएन, बेगूसराय : प्रकाश का पर्व दीपावली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की पूजा लोगों ने की। घरों को दीप व केंडिल से सजाया गया। इसके बाद एक दूसरे के बीच मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

गढ़पुरा में प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड में प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी रात गश्त लगा रही थी। पूरी रात लोगों ने पटाखे छोड़े। घरों, दुकानों शिक्षण संस्थानों आदि जगहों को दीप व केंडिल से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

साहेबपुर कमाल प्रखंड में प्रकाश का पर्व दीपावली हर्षोल्लास मनाया गया। लोगों ने इस मौके पर गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। घरों को केंडिल व दीप से सजाया। युवाओं में आतिशबाजी के प्रति खासा उत्साह देखा गया।

बलिया एवं डंडारी में दीपावली उत्साह पूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने अपने घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाया एवं लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना कर शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की। शांति व्यवस्था को लेकर एएसपी कुमार आशीष, एसडीओ मुकेश पांडेय, इंस्पेक्टर कलामुद्दीन, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नीरज कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह आदि गश्त करते देखे गए।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। लक्ष्मी पूजा को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटी। पटाखे की आवाज से पूरी रात गूंजायमान होते रहा।

खोदावंदपुर में दीपावली हर्षोल्लास संपन्न हुआ। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद उठाया।

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। दीपावली की रात आसमान रंग बिरंगे पटाखे से गुंजायमान एवं प्रकाशमान होता रहा। लोग अपने-अपने घरों को परंपरागत रूप से दीप एवं बिजली के बल्बों से सजाया। लोगों ने इस दौरान लक्ष्मी घर, दरिद्र बाहर का जाप करते हुए हुक्का-पाती खेला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.