यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
संवाद सूत्र, बीहट: राजेंद्र पुल, सिमरिया के पास से बेगूसराय के लिए चली सवारी गाड़ी टाटा 407 (बीआर 9बी
संवाद सूत्र, बीहट: राजेंद्र पुल, सिमरिया के पास से बेगूसराय के लिए चली सवारी गाड़ी टाटा 407 (बीआर 9बी 8953) मीरा मोटल के पास एनएच-31 पर एक बाइक सवार को बचाने में पलट गई। शुक्रवार की दोपहर घटी इस हृदय विदारक घटना में सवारी गाड़ी पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन के आसपास घायल हैं। घायलों में नौ यात्रियों का इलाज एलेक्सिया हास्पीटल, अमरौर, बेगूसराय में किया जा रहा है। अस्पताल के निदेशक डा. धीरज शांडिल्या ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार उक्त टाटा 407 सिमरिया से निकलकर जैसे ही मीरा मोटल के पास पहुंची, वैसे ही एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सवारी गाड़ी पलट गई। इससे उस पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक महिला की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।
इधर, सूचना मिलते ही डीएसपी राजकिशोर सिंह, बरौनी इंस्पेक्टर एमपी सिंह, राकेश कुमार रमण, जीरोमाइल ओपी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। साथ ही सवारी गाड़ी व बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मृतकों की सूची
एक: 35 वर्षीय अरुण तांती, सलौना- बखरी
दो- अम्बा- चिल्हाय निवासी राजेंद्र तांती की 45 वर्षीय पत्नी जमुनी देवी
तीन- चिल्हाय- रामपुर निवासी ध्रुव सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी
घायलों की सूची
एक: बीहट निवासी रामबालक सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार
दो- बीहट- इब्राहिमपुर निवासी अजीत सिंह की पुत्री 12 वर्षीय शांभवी कुमारी
तीन- पहसारा निवासी दस वर्षीय सचिन कुमार
चार- गोरिया- समस्तीपुर निवासी 35 वर्षीय रंजू देवी
पांच- मछली आढ़त, खगड़िया निवासी 50 वर्षीय बनारसी देवी
छह- लभरचक- रामदीरी निवासी अरुण सिंह
सात- जलकौड़ा, खगड़िया निवासी शैल देवी
आठ- समसा निवासी रंजू देवी आदि