निष्ठा पर उठायी जा रही उंगली : भारद्वाज
संवाद सूत्र, बेगूसराय : प्रदेश नेतृत्व को दिग्भ्रमित करने का प्रयास जदयू के कुछेक स्वार्थी कार्यकर्त
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:50 AM (IST)
संवाद सूत्र, बेगूसराय : प्रदेश नेतृत्व को दिग्भ्रमित करने का प्रयास जदयू के कुछेक स्वार्थी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा झूठे बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं और पर्चे बांटे जा रहे हैं। यह बातें जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज ने शुक्रवार को लजीज होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। कहा, वे 1998 से ही जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय सभी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा के साथ ही बढ़चढ़ कर भाग लिया है। इससे पार्टी के अंदर कुछ लोगों को खटक रहा है। कहा, राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से प्रदेश नेतृत्व के समक्ष छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें