भूमि विवाद में गोलीबारी
मटिहानी : मटिहानी थाना अंतर्गत बदलपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर घटी, मारपीट की घटना के बाद गोलीबा
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 01:01 AM (IST)
मटिहानी : मटिहानी थाना अंतर्गत बदलपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर घटी, मारपीट की घटना के बाद गोलीबारी का मामला मटिहानी थाना में दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बदलपुरा निवासी विश्वमोहन सिंह एवं राजू सिंह की परिवार के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसी बीच बुधवार को खेत जोतने को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसकी प्राथमिकी दोनों पक्षों ने दर्ज कराई। बाद में विश्वमोहन सिंह द्वारा राजू सिंह के संबंधी विनोद चौधरी एवं अन्य पर धर पर आकर गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें