मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
बलिया : पंचादेवी श्यामाकांत इंटर महाविद्यालय सदानंदपुर में एक समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्
बलिया : पंचादेवी श्यामाकांत इंटर महाविद्यालय सदानंदपुर में एक समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं विधान पार्षद दिलीप चौधरी का अभिनंदन भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डा. प्रमोद चौधरी ने की। संचालन प्राचार्य डा. रामनंदन सिंह ने किया। मौके पर विधान पार्षद ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने छात्रों से हुनरमंद होने की अपील की।
विधान पार्षद शिक्षकों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। कहा, यथासंभव समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर छात्रा कंचन कुमारी, फहमिदा खातून को सम्मानित भी किया गया। मौके पर शशिभूषण सिंह, अवध किशोर सिंह, जिला पार्षद मो. नगीना, पंसस डा. इंदु मिश्रा आदि मौजूद थे।