भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
संवाद सूत्र, बेगूसराय: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'बिहार बचाओ बिहार बनाओ' अभियान के अंतर्गत शनिवार को मोट
संवाद सूत्र, बेगूसराय: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'बिहार बचाओ बिहार बनाओ' अभियान के अंतर्गत शनिवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकला। जुलूस को थाना चौक के पास से जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहेब, पार्टी के मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार विरेश आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सूबे की जनता भय के साये में जी रही है। आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। बेगूसराय में भी अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने सूबे की मांझी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
वहीं पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
इस अवसर पर कृष्णमोहन पप्पू, अनिल भारती आदि मौजूद थे।