Move to Jagran APP

तकनीकी शिक्षा महिलाओं के लिए जरुरी : सांसद

बेगूसराय सदर : एक शिक्षित पुरुष सिर्फ एक पुरुष होता है। मगर एक शिक्षित महिला से एक शिक्षित समाज का न

By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 06:52 PM (IST)
तकनीकी शिक्षा महिलाओं के लिए जरुरी : सांसद

बेगूसराय सदर : एक शिक्षित पुरुष सिर्फ एक पुरुष होता है। मगर एक शिक्षित महिला से एक शिक्षित समाज का निर्माण होता है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है। उक्त बातें शनिवार को बीपी उच्च विद्यालय के निकट स्थित स्मार्ट इनफौमेटिव संस्थान द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंद समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डा. भोला सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तकनीकी शिक्षा समय की मांग है। उन्होंने संस्था द्वारा गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़ी एवं अतिपिछड़ी जाति की लड़कियो को नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने पर संस्था की सचिव पूनम सिंह को धन्यवाद दिया। बोले, जिन लड़कियों को कम्प्यूटर शिक्षा एक सपना लगता था। उनके सपने को साकार करने में संस्थान ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. रामरेखा सिंह ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण में एक ठोस पहल बताया। भाजपा नेत्री आभा सिंह ने कहा कि महिलाओं के विकास के बगैर देश और राज्य का विकास असंभव है। इस अवसर पर भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, संस्थान के कोषाध्यक्ष बलजीत कुमार, शिक्षक नवीन कुमार, माधव, सृष्टि, चुलबुल, स्वाती, निधि, प्रतिमा, शबनम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.