कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
संवाद सूत्र, बीहट : बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर बीहट बारदौली की धरती पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कहा कि सदस्यता अभियान दल गांव के एक-एक घरों तक पहुंच कर सभी लोगों को सदस्य बनाएगी है। पूरे जिले में करीब दो लाख लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाने का लक्ष्य है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह बरौनी प्रखंड सदस्यता प्रभारी चुनचुन राय ने कहा कि गांव के हर टोले जाकर नौजवानों, किसानों व मजदूरों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराकर सदस्य बनाया जाएगा। समारोह को जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह, बद्री सिंह, हारुण रशीद, लखन पासवान, राम बदन सिंह, विनय कुमार, श्याम नंदन सिंह, महेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर करीब सौ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।