Move to Jagran APP

मुखियाजी का महिला दस्ता संभालेगा मेले की कमान

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST)
मुखियाजी का महिला दस्ता संभालेगा मेले की कमान

संवाद सूत्र, बखरी : फिल्म गुलाबी गैंग की तर्ज पर राटन पंचायत की मुखिया सरोजनी भारती द्वारा तैयार किया गया महिला फौजी दस्ता को दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। महिला पुलिस की कमी को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इन्हें दुर्गापूजा के दौरान खास कर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए सहयोग लिया है। जो नवमी एवं दशमी के दिन नशेड़ियों, जुआरियों, लफंगा एवं पाकेटमारों पर पैनी नजर रखेंगी। छोटे-छोटे डंडे से लैस इन महिला दस्ता को असामाजिक तत्वों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द करेंगे।

loksabha election banner

नायाब प्रयोग : इस तरह का अनूठा प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। इंस्पेक्टर सह बखरी थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने मुखिया सरोजनी भारती को अपने दस्ते के साथ थाना पर आमंत्रित किया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों जवानों एवं सभी चौकीदारों के साथ आए करीब 30 की संख्या में पहुंची उक्त दस्ता ने स्थानीय ढाला चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च किया। जिसे देखकर स्थानीय दुकानदार सहित आम लोग भी आश्चर्यचकित थे।

कब बना महिला दस्ता :

राटन पंचायत में नशेड़ियों के उत्पात से तंग आकर मुखिया ने स्थानीय महिलाओं को प्रेरित कर महिला फौजी दस्ता का निर्माण इसी वर्ष होली में किया। महिला दस्ता ने बगरस चौक पर स्थित सरकारी शराब दुकान को बंद करवाया। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा। जिसने समय-समय पर कार्रवाई कर नशेड़ियों एवं अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।

तीन ग्रुप में करेंगी महिला की सुरक्षा

प्रशासन ने इन महिलाओं को तीन ग्रुपों में बांटकर मेला की जिम्मेदारी सौंपी है जो नगर के तीन दुर्गा स्थानों यथा पुरानी दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा स्थान, वैष्णवी दुर्गा स्थान परिसर में दस-दस की संख्या में मुस्तैद रहेगी। महिला फौजी दस्ता में विमल देवी, दुलारी देवी, कौशल्या देवी, शीला देवी, चंद्रा देवी, हंसा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, अमेरिका देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, राजमणि देवी, प्रमिला देवी, चंपा देवी, लालपरी देवी, लीला देवी, सुशीला देवी, क्रांति देवी, संजू देवी, राधा देवी, पुनीता देवी, उर्मिला देवी आदि को थानाध्यक्ष ने सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया। दस्ता की खास बात है कि इसमें सभी उम्रदराज महिलाएं शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.