कुमार साहेब बने सांसद प्रतिनिधि
By Edited By: Published: Tue, 09 Sep 2014 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 09 Sep 2014 01:06 AM (IST)
बेगूसराय सदर : बेगूसराय के सांसद डा. भोला सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहेब को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद ने कुमार साहेब को भेजे अपने पत्र में इसकी जानकारी दी है। इधर, जिप सदस्य को सांसद द्वारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, पवन सिंह, विपिन सिंह, आशा सिन्हा, अनिल भारती, ललन प्रसाद सिंह, डब्लू सिंह, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, विवेक कुमार, नगर अध्यक्ष राजेश सोनी, विजय राय, लालबहादुर महतो, रामशंकर पासवान, उषा पासवान, रामउजागर सदा, नागेश्वर महतो, बबन कुमार पवन, मुकेश चौधरी, नीरज शांडिल्य, बसंत सिन्हा, मिथिलेश राय, संतोष कुमार आदि ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें