बखरी नपं में चला साफ-सफाई अभियान
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)
संवाद सूत्र, बखरी : बखरी नगर पंचायत प्रशासन ने ईद के मद्देनजर नगर क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। मुख्य पार्षद संगीता राय के निर्देश पर उक्त अभियान में करीब दो दर्जन सफाई कर्मी को विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया। सफाई समिति के अध्यक्ष सिधेश आर्य ने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर साफ-सफाई का विशेष महत्व है। अभियान के तहत ढाला चौक से अंबेडकर चौक के अलावा नगर के इस्माइल नगर, स्टेशन चौक आदि जगहों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर पार्षद उमेश रजक, माधुरी सिंह, मंजू राम, वीणा देव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें