Move to Jagran APP

गंगा का बढ़ना जारी, प्रशासन सतर्क

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 05:49 PM (IST)
गंगा का बढ़ना जारी, प्रशासन सतर्क

जेएनएन, बेगूसराय: कोसी बढ़ रही है। बीते कई दिनों से कोसी बसुआ में खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि कोसी के जलस्तर में बसुआ में कमी आई है, परंतु वलतारा और कुरसेला में बढ़ रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार कोसी वलतारा और कुरसेला में अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। दूसरी ओर बूढ़ी गंडक समस्तीपुर में स्थिर है और रोसड़ा में घट रही है। परंतु, खगड़िया में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिले है।

loksabha election banner

दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। हाथीदह व मुंगेर दोनों जगहों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के संकेत हैं।

इधर, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बेगूसराय ने जिला के सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है।

इंसेट

बूढ़ी गंडक

जलस्तर खतरा निशान

समस्तीपुर: 40.930 46.025

रोसड़ा: 37.618 42.630

खगड़िया: 31.640 36.580

कोसी

जलस्तर खतरा निशान

बसुआ: 47.900 47.750

वलतारा: 32.722 33.850

कुरसेला: 27.190 30.00

गंगा

जलस्तर खतरा निशान

हाथीदह: 38.405 41.76

मुंगेर: 34.280 39.33

नोट: जलस्तर मीटर में। केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय से प्राप्त जानकारी पर आधारित।

इंसेट

मौसम पूर्वानुमान

बेगूसराय: राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगले 48 घंटे तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। पांच से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.