सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
संवाद सूत्र, गढ़पुरा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात गढ़पुरा स्थित रेड लाइट एरिया में बखरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें सेक्स रैकेट से जुडे़ चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि जिला के निर्देश पर देह व्यापार अड्डा पर किए गए छापामारी में चार लोग हिरासत में लिए गए हैं जिसमें फारबिसगंज, अररिया के मुकेश नट, उसकी पत्नी नीता खातून, मुन्ना नट तथा अथमलगोला बाढ़ पटना के राजू कुमार शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए नीता खातून के पास से 21 हजार रुपये नकदी के अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। यह सभी अवैध रूप से वर्षो से सेक्स रैकेट चल रहा है। बाहर की लड़कियों को बहला-फुसला कर गढ़पुरा रेड लाइट एरिया लाता है तथा यहां से अन्यत्र उसे सप्लाई करता है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापामारी अभियान दल में इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह, एसआइ पूनम सिन्हा, पुअनि उमेश प्रसाद आदि शामिल थे।