एक माह बाद भी छात्रा का सुराग नहीं
By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 12:05 AM (IST)
भगवानपुर (बेगूसराय) : बीते छह मार्च को भगवानपुर थाना क्षेत्र से अपहृत यूकेजी की आठ वर्षीय छात्रा के अपहरण के एक महीने बीत जाने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इधर, अपहृता के पिता ने बताया कि एक महीने बीत जाने के बावजूद भी बरामदगी की आस में परिजनों की आंखे पथरा गई हैं। घर में सबों का बुरा हाल हो गया है। इसे पुलिस प्रशासन की विफलता कहें या अपहरणकर्ताओं का बढ़ा हुआ मनोबल। फलत: अपहरण के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें