भीख नहीं देने पर कांवरिया को नोंचा
बांका। कांवरिया मार्ग के विश्वकर्मा धौरी और कुराबा के बीच सोमवार को मार्ग में भीख नहीं देने पर एक ब"ाी ने कांवरियां को नोचकर घायल कर दिया।
By Edited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:37 PM (IST)
बांका। कांवरिया मार्ग के विश्वकर्मा धौरी और कुराबा के बीच सोमवार को मार्ग में भीख नहीं देने पर एक बच्ची ने कांवरियां को नोचकर घायल कर दिया। बच्ची के नाखून से घायल कांवरिया ने अपना इलाज पथ में चिकित्सक से कराया। इसके बाद वे बाबाधाम को निकल गये। घायल कांवरिया का नाम अरूण कुमार बताया जा रहा है। जो सहरसा का रहनेवाला बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि कांवरिया मार्ग के किनारे बसे गांव के बच्चे बच्चियां स्कूल छोड़ मार्ग में भिक्षाटन करते हैं। जिस पर शिक्षा विभाग का कोई ध्यान नहीं है। ये बच्चे बच्चियां चंद पैसों की खातिर मार्ग से गुजर रहे कांवरियों के पैरों में लटक जाती है। जिससे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें