Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ कल्याणपुर में भागवत शुरू

बांका। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा पुराण यज्ञ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 11:43 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ कल्याणपुर में भागवत शुरू
शोभायात्रा के साथ कल्याणपुर में भागवत शुरू

बांका। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा पुराण यज्ञ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। कलश शोभायात्रा में कल्याणपुर, पुरनचक, मालदेवचक सहित आसपास गांवों की 108 महिलाएं शामिल हुई। जो कथावाचक स्वामी बाल योगी भागवत शरण महाराज की अगुआई में कल्याणपुर गांव से निकली। शोभायात्रा सलेमपुर गांव होते हुए चांदन नदी के बाबा पहलवान घाट पहुंची। जहां विद्वान पंडितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान पूरा किया। वहीं कलश जल भराई के बाद पुन: कलश शोभायात्रा सलेमपुर भयहरण स्थान होते हुए कथास्थल तक पहुंची। कलश शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इस मौके पर मुख्य आचार्य डॉ. भैरव प्रसाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर, उपाध्यक्ष गजाधर कापरी, सचिव उदय नारायण ¨सह, उप सचिव विजय मेहरा, कोषाध्यक्ष सुमित मंडल, उप कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कापरी, प्रकाश चौधरी, दीपक मिश्रा, निवास मरीक, अधिक मंडल, गौतम कापरी आदि ग्रामीण साथ थे। आयोजन समिति के प्रकाश चौधरी ने बताया भागवत कथा का वाचन कथावाचक स्वामी बाल योगी भागवत शरण महाराज हर दिन दोनों सत्रों में करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.