अच्छे कर्म करने से समाज में अच्छा संदेश जाता है: वीरेंद्र प्रेमी
बांका। कठचातर लीलातरी पंचायत के भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक वीरेंद्र प्रेमी ने कहा कि समाज में अ'छे कर्म करने वाले व्यक्तियों को ही हर जगह पूछ होती है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:04 PM (IST)
बांका। कठचातर लीलातरी पंचायत के भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक वीरेंद्र प्रेमी ने कहा कि समाज में अच्छे कर्म करने वाले व्यक्तियों को ही हर जगह पूछ होती है। उन्होंने समाज में समरसता की भाव व वातावरण निर्माण की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर जिप सदस्य रणवीर यादव ने भी लोगों को धर्म कर्म के प्रति निष्ठा रखने की अपील की। यज्ञ को संपन्न कराने में आचार्य राजेश यादव, जूली देवी, समिति अध्यक्ष महंत महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव सहित समस्त ग्रामवासी तत्परता से लगे हुए थे। यज्ञ 28 मार्च तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें