हूल के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
बांका। प्रखंड क्षेत्र के बसमाता पंचायत के ¨चगुलिया मैदान में गुरुवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बांका। प्रखंड क्षेत्र के बसमाता पंचायत के ¨चगुलिया मैदान में गुरुवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे ऑल इंडिया संथाल सोसाइटी के अध्यक्ष जेठू किस्कू एवं नौगेंद्र हेंब्रम थे। कार्यक्रम आदिवासी एकता संघ के बैनरतले हुआ। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शुगदेव बासुकी और मंच संचालन सूरज हांसदा ने किया।
कार्यक्रम की झलक देखते ही बनती थी। प्रस्तुत की गयी सारी झलकियां काबिले तारीफ थी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ तीरंदाजी, आदिवासी नृत्य, गान सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर पूर्व विकास आयुक्त संग्राम बेसरा, पूर्व बीडीओ सुखेन सोरेन, माइकल फादर, पूर्व मुखिया जागेश्वर मरांडी, कुमार टुडू, वर्तमान मुखिया विमल कुमार सोरेन, जीतन मरांडी, विजय हांसदा, गिरीश मुर्मू, सरपंच रमेश मरांडी, पूर्व सरपंच सूरज मुर्मू, विनोद हांसदा, शिवलाल हांसदा, जॉन सोरेन, सुखलाल हांसदा, विजय बेसरा, मनोज सोरेन आदि उपस्थित थे।