बदुआ पश्चिमी नहर धंसा, नदी में बह रहा पानी
बांका। बदुआ नहर पूर्वी केनाल का बिज्जीखरबा के पास धंस गया है। जिससे नहर का सारा पानी नदी में गिर रहा है।
बांका। बदुआ नहर पूर्वी केनाल का बिज्जीखरबा के पास धंस गया है। जिससे नहर का सारा पानी नदी में गिर रहा है। जिस जगह नहर धंसा है वहां करीब पांच फीट गहरा हो गया है।
बताया जाता है कि धंसी नहर के पास जंगल का पानी निकालने के लिए अंदर से ही नाला बनाया गया था। उसमें किसी तरह लिकेज हो गया और उसने वृहत रूप ले लिया। अंतत: पानी की धारा ने करीब पांच फीट नहर की सतह को गहरा कर दिया। जिससे सारा पानी अंदर की केनाल के माध्यम से खेत होकर नदी में गिर रहा है। नहर का पानी नदी में गिरने के कारण पूर्वी केनाल के किसानों के सामने ¨सचाई संकट गहरा गया है। वैसे कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार उस जगह का मुआयना कर पूर्वी केनाल के पानी को बंद करा दिया है। साथ ही वहां दो कनीय अभियंता को प्रतिनियुक्त किया गया है। धंसी जगह पर टूटी पक्की नाली को लेकर सारा सामान गिरवाया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शनिवार तक इस नहर केनाल को संचालित कर दिया जाएगा।