नहीं दिया प्रभार, लौटे बीईओ
बांका। बुधवार को बांका के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देव दयाल रेखा कटोरिया बीईओ का प्रभार लेने प्रखंड संसाधन केंद्र कटोरिया पहुंचे।
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 09:59 PM (IST)
बांका। बुधवार को बांका के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देव दयाल रेखा कटोरिया बीईओ का प्रभार लेने प्रखंड संसाधन केंद्र कटोरिया पहुंचे। लेकिन बीईओ अशोक कुमार ने यह कह कर उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया कि कार्यालय का एकाउंट नहीं है। जानकारी के अनुसार बांका बीईओ देव दयाल रेखा ने डीईओ के आदेश का हवाला देते हुए दैनिक कार्य निष्पादन के लिए बीईओ का भौतिक प्रभार मांगा। जिससे शिक्षकों की छुट्टी, पोषक निरक्षण कार्यालय द्वारा प्रगति पत्र शामिल है। मालूम हो कि देव दयाल रेखा को 12 जुलाई को बांका प्रखंड का प्रभार मिला है। इसके पूर्व बुनियादी विद्यालय आरा में प्रधानाध्यापक के पद पर आसीन थे। कटोरिया बीईओ मनमानी करते हुए वापस कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें