अंचल कार्यालय में रसीद के लिए लगाने पड़ते हैं चक्कर
बांका। अंचल में कर्मियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में सादपुर के पूर्व सरपंच श्र
बांका। अंचल में कर्मियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में सादपुर के पूर्व सरपंच श्रीधर राय, प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मृत्यंजय मंडल, जदयू नेता संजय मंडल, छब्बू यादव,अमरेंद्र राव, सुबोध यादव, त्रिवेणी झा ,रामलगन भगत सहित दर्जनों किसानों की मानें यहां कर्मचारी से अपनी जमीन के रसीद कटाने के के लिए महिनों से चक्कर लगा रहे हैं। जाति, आवासीय के लिए कर्मचारी खोजने से नहीं मिलते । दाखिल-़खारिज के लिए लोक सेवा के अधिकार के तहत समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद परेशानियां बरकरार है ।
इस संदर्भ में अंचलाधिकारी अजय सरकार ने बताया कि यहां कर्मियों की कमी से ऐसी परेशानियां हो रही है ।
जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय में मात्र दो कर्मी हैं। एक प्रधान सहायक तो दूसरा नाजिर। अंचल के ग्यारह पंचायतों में कुल 97 राजस्व ग्राम है। अभी मात्र दो कर्मचारी में एक कर्मचारी फिरोज आलम लगातार बीमार ही रहते है। ऐसी स्थिति में मात्र एक कर्मचारी विप्लव से काम चल रहा है। इधर रसीद काटने में परेशानियां अलग हो रही है। सीओ ने बताया कि इससे वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।