Move to Jagran APP

मनरेगा के 200 कर्मी को आठ महीने से वेतन नहीं

बांका। बिहार राज्य मनरेगा कर्मी संघ जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को तारा मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 10:09 PM (IST)
मनरेगा के 200 कर्मी को आठ महीने से वेतन नहीं
मनरेगा के 200 कर्मी को आठ महीने से वेतन नहीं

बांका। बिहार राज्य मनरेगा कर्मी संघ जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को तारा मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा कर्मियों ने पिछले आठ महीने से एक रुपये वेतन नहीं मिलने पर अपनी स्थिति बयां की। कहा कि आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने से अधिकांश कर्मी भूखमरी के शिकार हो गए हैं। वे गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति से गुजर रहे हैं। पीआरएस ने इस संबंध में जिलाधिकारी से मिल कर समस्या समाधान का निर्णय लिया। बताया कि आसपास के कई जिलों में कर्मी को वेतन मिला। लेकिन, बांका के पंचायत रोजगार सेवक, पीओ आदि इससे वंचित रह गए। बैठक में राजकुमार रजक, सहदेव प्रसाद, विनोद मंडल, विवेकानंद विद्यासागर, दुर्गा रजक, शहनवाज हुसैन, योगेश चंद्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.