मानदेय की मांग को लेकर बैठक
बांका। जिला टोला सेवक संघ व शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई।
बांका। जिला टोला सेवक संघ व शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता टोला सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश रजक ने की। मौके पर मानदेय नहीं मिलने के खिलाफ टोला सेवकों ने आक्रोश जताया है।
बैठक में मांगों के समर्थन में बौंसी के कुड़रो गांव में मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें मामले से अवगत कराने का निर्णय लिया गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगे जायज है। मांगों में टोला सेवकों को जन शिक्षा से हटाकर सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ने, समुदाय हित में विद्यालय में पूर्ण कालीन जोड़ने, सेवा शर्त नियमावली निर्धारण कर सरकारी छुट्टी देने व शिक्षा कर्मियों को मृत्यु के बाद आश्रितों को अनुकंपा पर रखने व 15 लाख का जीवन भविष्य निधि करने आदि प्रमुख मांगे शामिल है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्षों ने भी प्रखंड में हो रही परेशानी को बताया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, सचिव जय प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मुन्ना कुमार, सुनील कुमार, बबलू रजक व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।