Move to Jagran APP

विद्या बनीं शंभूगंज मुखिया संघ की अध्यक्ष

बांका। प्रखंड के तमाम नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक आरए इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित की गयी।

By Edited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 08:31 PM (IST)
विद्या बनीं शंभूगंज मुखिया संघ की अध्यक्ष

बांका। प्रखंड के तमाम नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक आरए इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेन्द्र मंडल एवं संचालन कसबा पंचायत के मुखिया मु. जियाउर रहमान ने किया।

loksabha election banner

बैठक में दो चार पंचायत के मुखिया को छोड़ बांकि मुखिया व उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर मुखिया समन्वय समिति बनाया गया। इसमें सर्वसम्मति से पड़रिया की मुखिया विद्या वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विद्या वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी। बताया कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में निष्पक्ष भाव से कार्य करें। यदि कहीं से कोई समस्या हो तो निर्भिकता पूर्वक संगठन में बात रखें, उसका समाधान किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पूर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष छत्रहार के मुखिया मनोज कुमार मिश्र थे। विद्या वर्मा को अध्यक्ष चुने जाने पर मनोज मिश्र एवं पंचायत के वर्तमान मुखिया अनिता मिश्र ने भी बधाई दी है। कहा कि विद्या वर्मा एक कुशल एवं अनुभवी महिला हैं। वे पूर्व से राजनीति में हैं। उनका अध्यक्ष बनना प्रखंड के लिए शुभ संकेत है। मौके पर झखरा के मुखिया नलिन कुमार निगम, बिरनौधा पंचायत से रेणु देवी, मालडीह से लालमनि देवी, परमानंदपुर के अनिल ठाकुर, वारसावाद की रीना देवी, भरतशीला के विनय प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। बताया कि आठ अगस्त को प्रखंड परिसर में सभी प्रतिनिधि नए अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.