शराबियों पर एसपी ने दिया कड़ाई का निर्देश
बांका। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने शुक्रवार को शंभूगंज थाना का निरीक्षण किया।
बांका। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने शुक्रवार को शंभूगंज थाना का निरीक्षण किया। इस क्रम में विभिन्न कांडों के अनुसंधान पंजी सहित अभिलेखों की जांच की। वहीं, पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए लूट, हत्या, चोरी आदि की समीक्षा की।
एसपी ने थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व संध्या गश्ती में तेजी लाने पर बल दिया। कर्णपुर गांव में जमीन विवाद में मारे गए धीरेन्द्र मंडल हत्याकांड पर चर्चा की। अगलगी कांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने उन्होंने क्षेत्र में शराब बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने सभी चौकीदारों को निर्देशित किया की शराब बिक्री की भनक लगते ही थाना को सूचित करें। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अनि सुरेन्द्र प्रसाद, उमाशंकर ¨सह, सअनि राजेन्द्र कुमार, रामसेवक महतो, रंजीत कुमार सहित सभी पुलिस बल उपस्थित थे।