संगठन के अध्यक्ष बने रघुनंदन
बांका। बुधवार को मार्शल एकेडेमी परिसर में एक बैठक कर उक्त प्रखंड में भी निजी विद्यालय स
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 10:13 PM (IST)
बांका। बुधवार को मार्शल एकेडेमी परिसर में एक बैठक कर उक्त प्रखंड में भी निजी विद्यालय संगठन का गठन किया गया ।
संगठन के अध्यक्ष आवासीय मार्शल एकेडेमी खेसर के संरक्षक सह प्राचार्य आचार्य रघुनन्दन शास्त्री निर्विरोध चुने गए। जबकि सचिव पद पर संत विनोवा एकेडेमी के संरक्षक सह प्राचार्य दीपक उपाध्याय का मनोनयन किया गया । विदित हो कि प्रखंड में करीब दर्जन भर निजी संस्थान संचालित हैं । अपने मनोनयन के बाद संगठन के अध्यक्ष श्री आचार्य ने कहा की संगठन की मजबूती के लिए जिला संगठन से समय समय पर मार्ग दर्शन लिया जायगा ।
बैठक में फुल्लीडुमर ,गोड़ा भीतिया स्थित विद्यालय के संचालक उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें