वैदाडीह में चिकनगुनिया के दो दर्जन मरीज
बांका। अमरपुर के वैदाडीह गांव में चिकनगुनिया कहर बरपा रहा है। गांव के करीब दो दर्जन लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 08:53 PM (IST)
बांका। अमरपुर के वैदाडीह गांव में चिकनगुनिया कहर बरपा रहा है। गांव के करीब दो दर्जन लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। कुछ का इलाज निजी स्तर पर हो रहा है। इसकी सूचना पर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय कुमार चौधरी की अगुवाई में मेडिकल टीम गांव पहुंची। चिकित्सकों ने घर-घर जाकर मरीजों का उपचार किया। मरीजों को अस्पताल की ओर से दवा भी उपलब्ध कराई है। चिकित्सकों ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन मरीजों की जांच की गई है। सभी को दवा उपलब्ध करा दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें