विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या
बांका। मुंगेर जिले के धरहारा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की आशा देवी ने थाना में आवेदन देकर अपनी विवाहिता व चार ब"ो की मां पुत्री निर्मला उर्फ माला देवी की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप थाना क्षेत्र के घोघा गांव निवासी कारू चौधरी पर लगाया है।
बांका। मुंगेर जिले के धरहारा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की आशा देवी ने थाना में आवेदन देकर अपनी विवाहिता व चार बच्चे की मां पुत्री निर्मला उर्फ माला देवी की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप थाना क्षेत्र के घोघा गांव निवासी कारू चौधरी पर लगाया है। घटना का कारण दामाद कारू चौधरी द्वारा पहली पत्नी रहते हुए दो माह पूर्व एक लड़की से विवाह रचा लेने का है। घटना मंगलवार की रात्रि की है। इधर, पुलिस को घटना की भनक लगते ही मृतका के शव को रात्रि साढ़े दस बजे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
जानकारी के अनुसार घोघा गांव के कारू चौधरी ने पंचायत चुनाव से एक दिन पूर्व रांची झारखंड की एक लड़की से शादी रचा ली। जबकि कारू चौधरी की पहली पत्नी से पुत्री खुशबू देवी 22, रौशन 15, बादल 9 और सन्नी 7 है। दूसरी शादी कर सौतन को घर में लाते ही कोहराम मच गया। रोज रोज विवाद होने लगा।मृतका की मां के अनुसार दामाद पुत्री को तरह-तरह का प्रताड़ना दे रहा था। जिससे तंग आकर मृतका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर, मृतका के पति व आरोपी कारू चौधरी ने बताया की पहली पत्नी टीवी की बीमारी से ग्रसित थी। जिसका इलाज संग्रामपुर के चिकित्सक डॉ. विजय गुप्ता से कराया जा रहा था। बीमारी की वजह से काफी कमजोर हो जाने के कारण उनकी देखभाल की खातिर फोन के जरिये संपर्क हुई रांची के काजल नाम की लड़की से शादी की। जिससे तंग आकर हमने खुद खाने के लिये जहर की गोली लाया था। लेकिन उस गोली को खाकर पहली पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।