सबलपुर से निर्विरोध उपमुखिया बने तुलसी
बांका। सोमवार को सबलपुर, पंजवारा एवं सोनडीहा उत्तरी पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
बांका। सोमवार को सबलपुर, पंजवारा एवं सोनडीहा उत्तरी पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही बाराहाट प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में पंचायत की सरकार का गठन कर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके पंचायत की कमान सौंप दी गई।
इस दौरान उप मुखिया व उप सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में सबलपुर पंचायत से तुलसी कुमार निर्विरोध उप मुखिया चुने गए एवं वार्ड सदस्य विद्या देवी उप सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई। जबकि बाराहाट सोनडीहा उत्तरी पंचायत से मनोरमा देवी उप मुखिया एवं रेणु देवी उप सरपंच चुनी गई। वहीं पंजवारा पंचायत से रीना देवी उप मुखिया एवं संजीव झा उप सरपंच निर्वाचित किए गए। इन तीनों पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ इरफान अकबर की मौजूदगी में शपथ ली। मौके पर मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य एवं पंच मौजूद थे।